डिग्री कॉलेज में मनाया गया युवा दिवस
मनोहरपुर: राष्ट्रीय युवा दिवस में डिग्री काॅलेज में छात्र छात्राओं के बीच प्रेरणास्रोत, समाज सुधारक, युथ आइकन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य डा0 महथा सर ने दीपप्रज्वलन कर किया। प्राचार्य डॉ. महथा ने अपने संबोधन मे कहा कि किसी भी देश का भविष्य वहां के युवाओं पर निर्भर करता है और भारत में युवाओं की आबादी ज्यादा है. देश के युवाओं को सही मार्ग दर्शन कराने के मकसद से ये दिन मनाया जाता है भारतीय जनता पार्टी युवा विधानसभा प्रभारी सुंशात कुमार नायक ने कहा-विवेकानंद जी के जन्मदिन पर इस दिन को मनाने का मकसद है कि उनके विचारों से युवाओं को प्रेरित करना।
आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दुर्गा बोदरा ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान डिग्री के छात्र छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया किया. इस अवसर पर छात्रों द्वारा ”परीक्षा पे चर्चा 2024” के तहत एक लघु नाटक प्रस्तुत कर परीक्षा के दौरान तनाव में न रहने, चिंता की बजाय चिंतन करने की सीख दी गई. कार्यकम के दौरान डिग्री काॅलेज छात्र छात्राओं ने आपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य युवाओं तक स्वामी विवेकानंनद के उच्च विचारों और आदर्शों को पहुंचाना है.
इससे उनके भीतर देशभक्ति की भावना उत्पन्न हो. इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द के अनमोल विचार प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा योगाभ्यास भी किया गया. पोस्टर बनाना प्रतियोगिता में अधिकाधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मंच संचालन डिग्री काॅलेज के प्रोफेसर के द्वारा किया गया. इस अवसर पर कामदेव महतो सुषमा केरकेट्टा, सगीता बोदरा डिग्री काॅलेज के छात्र छात्रा उपस्थित थे।





